फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सुखना लेक में दिखीं अनस प्रजाति की चित्तीदार चोंच वाली बत्तख, 12 साल बाद हुआ दीदार

Wed, 08 Apr 2026 08:21 AM IST
Nivedita अजय वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिसंबर 2014 में बर्ड फ्लू फैलने के बाद यहां बतखों की संख्या अचानक घट गई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में तीन दिनों के भीतर कई बतखों की मौत हो गई थी।  
विज्ञापन
सुखना लेक में दिखी बत्तख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की सुखना लेक में करीब 12 साल बाद अनस प्रजाति की भारतीय चित्तीदार चोंच वाली बतख दिखाई दी। लंबे समय से इन बतखों के दीदार को तरस रहे लोगों के लिए यह नजारा खास रहा। झील में बतखों को अठखेलियां करते देख पर्यटक और स्थानीय लोग भी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन


हालांकि सुखना लेक में प्रवासी पक्षी अक्सर देखे जाते हैं, लेकिन यह देशी प्रजाति लंबे समय से यहां से गायब थी। अनस प्रजाति की यह बतख भारत में ही पाई जाती है और झील की सुंदरता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती रही है।

बताया जाता है कि दिसंबर 2014 में बर्ड फ्लू फैलने के बाद यहां बतखों की संख्या अचानक घट गई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में तीन दिनों के भीतर कई बतखों की मौत हो गई थी। जांच के लिए सैंपल जालंधर की लैब में भेजे गए, जहां इंफ्लुएंजा जैसे संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए थे।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से ही चित्तीदार चोंच वाली बतखें यहां नजर नहीं आ रही थीं। अब करीब एक दशक बाद इनकी वापसी से वन्यजीव विभाग और पक्षी प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें