चंडीगढ़ क्लब में डेविस क्लब मुकाबलों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
डेविस कप की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की एक टीम ने बुधवार को चंडीगढ़ क्लब का दौरा किया। चंडीगढ़ में चार वर्षो के बाद डेविस कप का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि इस बार इसकी मेजबानी हरियाणा लॉन टेनिस एसोसिएशन कर रही है, लेकिन चार मुकाबले यहां होने हैं। वो भी सीएलटीए की जगह चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट पर। भारत और कोरिया के बीच एशिया- ओसियाना ग्रुप-1 मुकाबले 15-17 जुलाई तक होंगे।
हरियाणा एसोसिएशन के अधिकारी भी टीम में
तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंची टीम में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (अयाटा) और हरियाणा टेनिस एसोसिएशन केअधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने मुकाबलों को लेकर विभिन्न बैठकों के अलावा टेनिस कोर्ट का दौरा भी किया।
चार साल पहले सीएलटीए में हुआ डेविस कप
चंडीगढ़ में पिछली बार 2012 में चंडीगढ़ डेविस कप का आयोजन किया गया था। उस समय ऑल इंडिया लान टेनिस एसोसिएशन (आएटा) ने मेजबानी चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) का सौंपी थी। तब भारत और न्यूजीलैंड की टीमों केअबीच मुकाबले खेले गए थे। जिसमें भारत जीत दर्ज करने में कामयाब रहा था।
डेविस कप की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को अयाटा और हरियाणा टेनिस एसोसिएशन के अधिकारी चंडीगढ़ क्लब पहुंचे। क्लब अधिकारियों की ओर से तैयारियों से संबधी हर जानकारी उन्हें उपलब्ध करवाई गई।
- संदीप साहनी, चंडीगढ़ क्लब के प्रधान