फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर समेत 350 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा खेल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर चंडीगढ़ का नाम रोशन करने वाले निशानेबाज मनु भाकर व सरबजोत सिंह समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 350 खिलाड़ियों को चंडीगढ़ खेल विभाग सम्मानित करने जा रहा है। इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) पर पंजाब राजभवन के ऑडिटोरियम में करीब छह करोड़ रुपये नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह पहली बार है जब चंडीगढ़ प्रशासन इतने बड़े स्तर पर खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने जा रहा है। दरअसल, चंडीगढ़ में अपनी खेल नीति लागू होने के बाद यह संभव हुआ है। इन सभी खिलाड़ियों को पंजाब के राज्यपाल व यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया नकद पुरस्कार देंगे। इस मौके पर यूटी प्रशासन के अधिकारियों के साथ खेल विभाग के सचिव, खेल निदेशक, संयुक्त खेल निदेशक के साथ अन्य लोग शामिल होंगे। इस मौके पर वर्ष 2013 से लंबित पड़े नकद पुरस्कार भी अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को दिए जाएंगे। इनमें हॉकी अकादमी के पूर्व खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह को लगभग दो करोड़ की इनामी राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 150 खिलाड़ियों को भी लाखों रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। यूटी के खेल विभाग के आज तक के इतिहास में खिलाड़ियों को इतने बड़े नकद पुरस्कार कभी नहीं दिए गए हैं। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह पहली बार होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें