फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कोविड में शहर में डीसी रहे मनदीप सिंह बराड़ बने गृह सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को वर्ष 2005 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस मनदीप सिंह बराड़ की यूटी कैडर में डेपुटेशन को मंजूरी दे दी। इसके बाद वह जल्द ही चंडीगढ़ में गृह सचिव के पद पर जॉइन करेंगे। बराड़ पीयू के लॉ विभाग के पूर्व छात्र हैं और कोरोना काल के दौरान शहर के डीसी के पद पर कार्यरत थे। मनदीप सिंह बराड़ दूसरे ऐसे अधिकारी बने हैं, जो चंडीगढ़ में पहले डीसी रहे और उसके बाद फिर गृह सचिव की जिम्मेदारी भी संभाली। इससे पहले कृष्ण मोहन भी शहर के डीसी और उसके बाद गृह सचिव रह चुके हैं। मनदीप सिंह बराड़ जल्द ही चंडीगढ़ में अपना पदभार संभालेंगे। उन्हें परिवहन सचिव समेत अन्य कई विभागों की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। हालांकि, डीसी रहते हुए भी वह परिवहन सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यूटी प्रशासन ने गृह सचिव के पैनल में 2003 बैच के डॉ अमित कुमार अग्रवाल और 2006 बैच के आईएएस जे गणेशन का नाम भी भेजा था लेकिन केंद्र की अपॉइंटमेंट कमेटी ने उनके नाम की मंजूरी दी। बराड़ को चंडीगढ़ में काम करने का लंबा अनुभव है। उनकी पढ़ाई भी पंजाब यूनिवर्सिटी से ही हुई है। वह पीयू के लॉ विभाग के पूर्व छात्र हैं। हरियाणा में वह सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ भी काफी काम किया है।
विज्ञापन


निगम के आयुक्त के पद पर सस्पेंस बरकरार : नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा का कार्यकाल 23 अगस्त को समाप्त हो रहा है। एक्सटेंशन के लिए यूटी प्रशासन ने पंजाब सरकार को कुल चार बार पत्र लिखा लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से एक्सटेंशन नहीं दी गई। चौथे पत्र में यूटी की तरफ से स्पष्ट लिखा गया कि पंजाब सरकार अधिकारी को एक्सटेंशन दे या तीन अधिकारियों का पैनल भेजा जाए लेकिन अब तक चंडीगढ़ को पैनल भी नहीं मिला। इसके बाद यूटी प्रशासन ने केंद्र सरकार को एक्सटेंशन के लिए पत्र भेजा है। हालांकि, वहां से भी अभी तक कोई जवाब प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है। वित्त सचिव का पद भी खाली है। इस पद के लिए पंजाब ने वर्ष 2007 बैच के आईएएस मोहम्मद तैय्यब, 2006 बैच के अमित ढाका और 2008 बैच के आईएएस अमित कुमार का नाम भेजा था। केंद्र ने तीनों के नाम खारिज कर दिए हैं। इसके बाद प्रशासन ने पंजाब से दोबारा पैनल मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें