फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपुदम के शतक से मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपुदमन सिंह के शानदार शतक की बदौलत सेंट स्टीफंस स्कूल की टीम ने विसडम स्कूल डेराबस्सी की टीम को 230 के बड़े स्कोर से हराया। मौली कारवर अंडर- 16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का यह मुकाबला सेक्टर- 46 के स्कूल में ख्ेाला गया। पहले खेलते हुए सेंट स्टीफंस स्कूल चंडीगढ़ की टीम ने 25 ओवर में 2 विकेट पर 262 रन बनाए। टीम केबल्लेबाज रिपुदमन सिंह ने 81 गेंदाें में 146 रन की धुआंधार पारी खेली। इसके अलावा नियम ने भी बेहतरीन 74 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में गौरव ने 40 रन देकर 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विसडम स्कूल डेराबस्सी की टीम की शुरुआत ही खराब रही और पूरी टीम 11 ओवर में कुल 32 के स्कोर पर ढेर हो गई। दीपांशु टीम के लिए सबसे अधिक 7 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी में सेंट स्टीफंस स्कूल चंडीगढ़ की टीम से अभिनव ने 8 रन देकर 6 विकेट, विनायक ने 5 रन देकर 2 विकेट, भाव्या ने 5 रन देकर 1 विकेट चटकाए। वहीं दिन के दूसरे मैच में सॉपिंस स्कूल की टीम ने जीएनपीएस 36 की टीम को 6 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें