सेक्टर-19 में शुक्रवार को सुबह जैसे ही पुलिस की टीम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची तो वहां एक पुलिसकर्मी टीम से भिड़ गया। टीम का कहना था कि पुलिसकर्मी ने अतिक्रमण कर रखा था और एक वेंडर का सामान भी अपनी गैराज में रखा हुआ था। उसे भी टीम हटा रही थी। वहीं, पुलिसकर्मी का कहना था कि इसके लिए उसने पहले से ही कोर्ट से स्टे ले लिया है।
सेक्टर-19 सदर मार्केट में घुसते ही सब इंस्पेक्टर दयाराम का घर है। थाना पुलिस का कहना है कि मार्केट के रास्ते से सटते ही टीनशेड लगाकर पुलिसकर्मी ने अतिक्रमण किया हुआ था और गैराज में वेंडर का सामान भी रखा हुआ था। उसे हटाने के लिए टीम जैसे ही बढ़ी तो पुलिसकर्मी ने इसका विरोध शुरू कर दिया। टीम ने जबरदस्ती की तो पुलिसकर्मी के बेटे ने भी रोकने क प्रयास किया। इसके बाद टीम ने दोनों को हटाकर अतिक्रमण तोड़ दिया। हालांकि इसके अलावा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।