फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट सोल्जर ने जीती ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28बी ने अंडर -17 ब्वॉयज कैटेगरी में मेजबान सेंट जोन हाई स्कूल को 1-0 से हराकर ब्र्र.मेरेडिथ फुटबॉल ट्रॉफी जीत ली है। इस टूूर्नामेंट में ट्राइसिटी की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। शुरुआती मैचों में सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल ने स्ट्राबेरी फील्ड्स हाई स्कूल सेक्टर-26 को 2-0 से हराया और सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला के खिलाफ 4-0 के साथ जीत हासिल की। फाइनल मैच में सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28बी ने सेंट जोन हाई स्कूल को 1-0 से मात दी।
विज्ञापन

इस मैच केदौरान दोनों टीमें पहले हाफ में एक भी गोल नहीं कर सकीं। लेकिन सेंट सोल्जर के दूसरे हाफ में साहिल अरोड़ा ने मैच के 45वें मिनट में एक गोल किया और अपनी टीम को विजेता बनाया। फुटबॉल ट्राफी में सेंट सोल्जर के कपिल को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया, जबकि सेंट सोल्जर के ही विशेष को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरस्कार मिला। प्रिंसिपल विजया सिद्धू ने इस शानदार जीत के लिए कोच सुधीर और स्कूल फुटबॉल टीम की सराहना कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें