फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल फिर आने का वादा कर चली गई ये 'धूम'

Mon, 13 Jan 2014 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कला परिषद की ओर से सेक्टर-5 के इंद्रधनुष आडिटोेरियम में आयोजित हरियाणवी लोक नृत्य एवं हरियाणवी रागनी गायन की तीन दिवसीय प्रतियोगिता हरियाणा की धूम-6 का रविवार को समापन हुआ।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय हरियाणवी नृत्य में महेंद्रगढ़ के प्रकाश मलिक ने पहला स्थान हासिल कर एक लाख रुपये का इनाम जीता।

वहीं, इसी प्रतियोगिता में सीडीएलयू सिरसा की टीम द्वितीय और अंबाला के डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही।

26 से 35 आयु वर्ग के बीच हुई हरियाणवी रागनी गायन प्रतियोगिता में कैथल के अनिल कुमार को पहला ईनाम मिला, जबकि इसी श्रेणी में महेंद्रगढ़ के शंकर सिंह ने दूसरा और अंबाला की सुनीता दुआ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में राजेश कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

दीपक नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत
अंतिम दिन के कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा कला परिषद के कलाकारों द्वारा दीपक नृत्य से किया गया, जिसमें कलाकारों ने हाथों में दीपक लेकर इतना खूबसूरत नृत्य पेश किया कि तालियाें की गड़गड़ाहट से आडिटोरियम गूंज उठा।
विज्ञापन


हिसार व गुड़गांव मंडल के कलाकारों के बीच हुए मुकाबले में हिसार मंडल में प्रथम स्थान सिरसा के राजेश कुमार चिकारा ने हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर सिरसा के ही राम सिंह यादव की टीम ने कब्जा जमाया।

गुड़गांव में महेंद्रगढ़ के प्रकाश मलिक की टीम अव्वल रही और फरीदाबाद के कर्ण सैनी की टीम दूसरे स्थान पर रही।

लोक नृत्य अपनी संस्कृति का अभिन्न अंग
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रधान सचिव एसएस ढिल्लों ने कहा कि गीत, संगीत व लोक नृत्य भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।

हरियाणा में धूम जैसे आयोजनों से संस्कृति और अधिक सुदृढ़ होती है। इससे पूर्व उन्होंने ही दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान परिषद के उपाध्यक्ष  केसी शर्मा व निदेशक ऊषा शर्मा भी मंच पर उपस्थित थे।

बढ़ रहा क्रेज
हरियाणा कला परिषद की निदेशक ऊषा शर्मा ने कहा कि हरियाणा कला परिषद द्वारा 2009 में शुरू किया गया हरियाणवी संस्कृति का महाकुंभ हरियाणा की धूम अब प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों का सालाना उत्सव बन गया है।
विज्ञापन


कला परिषद इस महाकुंभ को पहले से और अधिक बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास करती रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें