विज ने कहा कि सभी पैमानों पर हम खरे उतरे हैं। पूरे देश का तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो हरियाणा में एनसीआर के चार जिलों तथा तब्लीगी मामले छोड़ दें तो हरियाणा की स्थिति देश में कोरोना नियंत्रण में एक नंबर होती लेकिन अब भी हम बेहतर स्थिति में हैं।
कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के निर्देश
अनिल विज ने झज्जर में पुलिस नाके पर तैनात कर्मियों के 12 मामले सामने आने पर कहा है कि गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मास्क, दस्ताने व अन्य सुरक्षा उपकरण पहनना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा उन्हें सभी प्रकार के उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।