चंडीगढ़ यूथ फुटबॉल लीग फॉर केबी मलिक मेमोरियल ट्रॉफी में स्पेल विला, लिबर्टी, सेंट जोंस, ब्लू स्टार, रॉयल और वेलोसिटी ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-46 में खेले जा रहे बॉयज अंडर-13 के पहले मैच में स्पेल विला एफसी ने सैफरन एरोज को 10-2 से हराया। आरुष ने आठवें, 41वें, 44वें मिनट में तीन गोल किए और अग्रिम ने 12वें, 14वें, पांचवें मिनट में हैट्रिक पूूरी की। आर्यन ने दो गोल दागे, जबकि एक गोल उन्हें विपक्षी टीम की गलती से मिला। सैफरन एरोज की ओर से कनीष और तनुष ने 1-1 गोल किया। दूसरे लीग मैच में लिबर्टी एफसी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 3-1 से मात दी। आर्यन ने 41वें और 50वें मिनट में दो गोल किए, जबकि चेतन ने एक गोल किया। डीपीएस की ओर से रण विजय ने गोल किया।
तीसरे लीग मैच में सेंट जोंस ने मारुति एफसी को 3-1 से हराया। विजेता टीम की ओर से ध्रुव, विनम्र और आदित्य ने एक-एक गोल किया, जबकि मारुति एफसी के लिए आनंद ने गोल दागा। चौथे मैच में ब्लू स्टार एफसी ने जीएमएसएसएसएस-21 को 3-1 से मात दी। कृष ने 37वें और 42वें मिनट में दो गोल दागे। काशिफ ने एक गोल किया और विपक्षी टीम के लिए अमन ने एक गोल करते हुए हार का अंतर कम किया। पांचवें मैच में रॉयल एफसी ने जीएमएचएस आरसी-1 धनास को 3-1 से मात दी। अहान ने 24वें और 26वें मिनट में दो गोल किए, जबकि एक गोल हिमांशु ने दागा।
रॉयल एफसी के लिए अनुज ने एकमात्र गोल किया। छठे लीग मैच में वेलोसिटी एफसी ने स्ट्रॉबेरी एफसी को 4-1 से मात दी। चंदन ने नौवों, 44वें, 49वें मिनट में तीन गोल किए और सार्थक ने एक गोल दागा। स्ट्रॉबेरी एफसी के लिए ध्रुव ने एक गोल किया।
अंतिम लीग मैच आज : अंडर-15 चंडीगढ़ यूथ फुटबॉल लीग का अंतिम लीग मैच संधू एफसी ब्लू बनाम सेंट स्टीफंस स्कूल सुबह 6:15 बजे खेला जाएगा। केबी मलिक की पत्नी इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगी। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को सम्मानित करेंगी। इसके अलावा बुधवार को अंडर-13 कैटेगरी के छह मुकाबले खेले जाएंगे।