फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, हेलमेट नही पहना था, मौत

Mon, 03 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
तेज रफ्तार मोटर साइकिल के पेड़ से टकराने पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात को सेक्टर 35 में हुआ। रविवार को सेक्टर 36 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर  शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे सूचना मिली थी की सेक्टर 35 की मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई है और एक युवक  घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है।  सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पीसीआर ने लहूलुहान युवक को इलाज के लिए  सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

पटियाला का रहने वाला हरविंद्र पंजाब सिंचाई विभाग में ड्राइवर था

Accident - फोटो : Demo Pic
पुलिस ने बताया कि पटियाला निवासी हरविंद्र सिंह (24) की सिर में गहरी चोट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि  हादसे के समय हरविंद्र अटावा से सेक्टर 35 की तरफ अपने मोटर साइकिल पर जा रहा था। उसकी बाइक की स्पीड काफी तेज थी और अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई थी। हादसे के समय हरविंद्र ने  हेलमेट  नहीं पहना था, सिर पर पटका बांधा हुआ था। जिसके चलते उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया की हरविंद्र सिंह पंजाब इरिगेशन विभाग  में बतौर ड्राइवर तैनात था। पुलिस द्वारा इस बात की सूचना पटियाला में उसके परिजनों को दी गई। परिजनों के चंडीगढ़ यहां आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें