फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-82 में एक कार ने तीन वाहनों में टक्कर मार दी, जिसमें एक स्कूटी सवार और मोटरसाइकिल चालक घायल हो गए। दोनों घायलों को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मोटरसाइकिल सवार की हालत गंभीर होने के चलते उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया है। घायल स्कूटी सवार महिला के कहने पर अस्पताल में डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है। घायल रोमा चौधरी वासी फेज-3बी1 ने बताया कि वह सेक्टर-34 चंडीगढ़ में होम ट्यूशन देती हैं। रविवार को शाम करीब छह बजे वह स्कूटी पर बांकरपुर की ओर जा रही थी। जब वह सेक्टर-82 के पास पहुंचीं तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई, जिसने उसके पीछे चल रहे ऑटो और मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने उसकी स्कूटी में भी टक्कर मार दी। इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार और वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद राहगीरों ने कार सवार को मौके पर पकड़ लिया और उसकी कार की आरसी रख ली। बाद में लोगों ने दोनों घायल को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में पता लगा है कि मोटरसाइकिल सवार के सिर में गहरी चोट लगने के चलते उसे जीएमसीएच-32 में रेफर कर दिया है। वहीं रोमा के सिर, मुंह और हाथ-पैर पर काफी चोट लगी है। इसके बाद उसने संबंधित थाना पुलिस में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें