फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आबकारी-कराधान विभाग के सचिव और आयुक्त बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शराब की बढ़ती घटनाओं के बीच सोमवार को यूटी प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ने शहर के आबकारी एवं कराधान विभाग के सचिव व आयुक्त बदल दिए। यह आदेश चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद जारी किए गए। पहले आबकारी एवं कराधान विभाग के सचिव की जिम्मेदारी विजय नामदेवराव जड़े और आयुक्त की जिम्मेदारी डीसी विनय प्रताप सिंह के पास थी।
विज्ञापन

सलाहकार राजीव वर्मा ने अब आबकारी एवं कराधान विभाग के सचिव की जिम्मेदारी अजय चगती और आयुक्त की जिम्मेदारी रूपेश कुमार को दी है। रूपेश कुमार पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। सितंबर 2023 से जनवरी 2024 तक अपने पांच महीने के कार्यकाल के दौरान अवैध शराब की बिक्री को रोकने में वह काफी कामयाब रहे थे। उनके कार्यकाल के दौरान अवैध शराब की बिक्री के 30 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। जनवरी माह में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने के पांच दिन बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था लेकिन अब वह दोबारा आबकारी विभाग के आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। बता दें कि विजय नामदेवराव जड़े शहर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और डीसी विनय प्रताप सिंह जिला चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग से पदमुक्त करने के पीछे भी यह अहम कारण बताया जा रहा है क्योंकि आने वाले दिनों में चुनाव संबंधी गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

एक साल में छह प्लांट पर हुई कार्रवाई
आचार संहिता की वजह से आबकारी एवं कराधान विभाग ने अवैध शराब की तस्करी पर कड़ी नजर रखी हुई है। शराब के ठेकों के साथ बॉटलिंग प्लांट की भी जांच की जा रही है। रविवार को निरीक्षण के दौरान स्टॉक में अनियमितता पाए जाने के कारण विभाग की ओर से बॉटलिंग प्लांट को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड का आबकारी लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। पिछले एक वर्ष में आबकारी विभाग की ओर से यह छठा बॉटलिंग प्लांट लाइसेंस रद्द किया गया। इससे पहले आबकारी विभाग की ओर से किए गए निरीक्षण के आधार पर जन्नत, रॉक एंड स्टॉर्म, एम्पायर, क्वीन और संचेती के आबकारी लाइसेंस रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें