फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। झंजेड़ी कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने मोटरसाइकिल पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। आरोपी की पहचान कुलविंदर पाल सिंह वासी पटियाला के रूप में हुई है। शिकायत पर सदर खरड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा अमनप्रीत सिंह (28) वासी जमीतगढ़ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। तीन सितंबर की रात को साढ़े नौ बजे ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से वापस आ रहा था। वह भी उसके पीछे अपनी मोटरसाइकिल पर थे। उनका भतीजा उनसे 100 मीटर आगे चल रहा था। जब वह झंजेड़ी कॉलेज को क्रॉस कर आगे पहुंचा तो पौने दस बजे बजे चुन्नी की तरफ से एक बीएमडब्ल्यू कार तेज रफ्तार के साथ आई। उसके चालक ने गलत दिशा से आकर उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनका भतीजा अमनप्रीत सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 में लेकर गए जहां से उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें