फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी फेट, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव मामूपुर के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो को फेट मार दी। इससे ऑटो चालक सिर के बल जमीन पर गिर गया। राहगीरों की मदद से उसे घड़ूआं स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह वासी गांव घड़ूआं के रूप में हुई है। सदर खरड़ थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता हरविंदर सिंह वासी घड़ूआं ने बताया कि 10 सितंबर को वह स्कूटी पर खरड़ से गांव घड़ूआं जा रहा था। इस दौरान दोपहर करीब ढाई बजे जब वह गांव मामूपुर के नजदीक नए बन रहे रोड ब्रिज के पास पहुंचा तो उसके आगे एक ऑटो जा रहा था। इस दौरान एक कार पीछे से आई जिसका चालक तेज रफ्तार, लापरवाही के साथ चला रहा था। उसने उसकी स्कूटी को क्रॉस कर आगे जा रहे ऑटो में फेट मार दी। इसके कारण ऑटो पलट गया और चालक सिर के बाल सड़क पर गिरा। जब उसने पास जाकर देखा तो यह वह उसका पड़ोसी हरप्रीत सिंह था। उसके सिर से काफी खून निकल रहा था। राहगीरों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल ले गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें