फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जेएलपीएल के पूर्व सहायक अकाउंटेंट ने की 21.36 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जेएलपीएल कार्यालय में कार्यरत पूर्व सहायक अकाउंटेंट पर फर्जी रसीद देने और 21.36 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप हैं। आरोपी की पहचान मनदीप कुमार वासी फेज-10 के रूप में हुई है। सोहाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता करण इंदर सिंह वासी जेएलपीएल सेक्टर-94 ने पुलिस को बताया कि वह जेएलपीएल में एस्टेट अफसर है। उक्त आरोपी 25 मई 2022 से एक अक्तूबर 2022 तक जेएलपीएल मेंटेनेंस विंग में सहायक अकाउंटेंट की नौकरी करता था। इस दौरान सेक्टर-82 के ग्राहकों से कुल 20.86 लाख इकट्ठा किए परंतु यह रकम कैशियर के पास जमा नहीं करवाई। इसके अलावा ग्राहकों को फर्जी रसीद तक थमा दी। उक्त आरोपी ने प्लॉट नंबर-16 सेक्टर-82 के मालिक गुरलाभ सिंह से अपने निजी खाते में 50 हजार रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें