फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंडीगढ़। मलोया के चार मंजिला इलाके में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे सरवन की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अरमान (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों टीवीएस अपाचे बाइक पर घूमने निकले थे। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
पुलिस के अनुसार सरवन बाइक चला रहा था और अरमान पीछे बैठा था। चार मंजिला इलाके में मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण सरवन बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पीसीआर टीम ने दोनों को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सरवन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, अरमान का इलाज जारी है।
सरवन चार मंजिला मकानों में रहता था और 10वीं पास था। उसकी उम्र 18 साल से अधिक बताई जा रही है। मलोया थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें