फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी रफ्तार, ट्रेनें कई घंटे लेट

Tue, 07 Jan 2014 08:02 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण मंगलवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अधिकतर ट्रेनें देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


नई दिल्ली से सुबह आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जहां डेढ़ घंटा लेट पहुंची, वहीं इलाहाबाद से आने वाली ऊंचाहर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 13 घंटे लेट थी।
विज्ञापन


इस ट्रेन के देरी से आने के कारण लखनऊ के लिए चंडीगढ़ से जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस भी लगभग तीन घंटा देरी से रवाना हुई।

हावड़ा से आने वाली कालका मेल अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटा देरी से आई जबकि ऊना से नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से चंडीगढ़ पहुंची।
विज्ञापन


मुंबई से आने वाली पश्चिम एक्सप्रेस जहां डेढ़ घंटा देरी से आई, वहीं बांद्रा-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी एक घंटा देरी से चंडीगढ़ पहुंची।

लखनऊ से आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चंडीगढ़ आई। इसके अलावा कुछ और पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से चंडीगढ़ पहुंचीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें