फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चाई से कोसों दूर अभिभाषण, सरकार ने राज्यपाल की गरिमा ताक पर रखी : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने राज्यपाल के अभिभाषण को बनाया आधिकारिक झूठ बोलने व औपचारिक भ्रांति फैलाने का जरिया : हुड्डा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा और जजपा सरकार ने राज्यपाल के अभिभाषण को आधिकारिक झूठ बोलने और औपचारिक भ्रांति फैलाने का जरिया बना लिया है। इस बार भी अभिभाषण में हमेशा की तरह सत्यता, तथ्यात्मक और वास्तविकता का अभाव रहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्यपाल की गरिमा को ताक पर रखते हुए उनके हाथ में ऐसा अभिभाषण पकड़ा दिया, जो सच्चाई से कोसों दूर है। हुड्डा ने कहा कि सरकार द्वारा विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए हैं। लेकिन हरियाणा की जनता को समझ नहीं आ रहा है कि बिना कोई यूनिवर्सिटी या बिना कोई मेडिकल कॉलेज बनाए, बिना किसी पावर प्लांट या आईएमटी की स्थापना के विकास कैसे संभव है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि प्रदेश में बिना कोई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान स्थापित किए, बिना कोई बड़ा उद्योग लगाए, बिना निवेश, बिना रोजगार के विकास कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

लगता है कि ये गठबंधन सरकार घोटालों को विकास, रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी को उन्नति, बेकाबू अपराध को तरक्की, बढ़ती नशाखोरी और महंगाई को उत्थान और जनता में फैले रोष को उपलब्धि मानकर चल रही है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, कच्चे कर्मचारी समेत हर वर्ग पर अत्याचार करने और उनको अपमानित करने को ही भाजपा और जजपा ने समृद्धि का मार्ग मान लिया है। लेकिन नागरिक चेतना और मानवीय विवेक कहता है कि ये विनाश का रास्ता है, समृद्धि का नहीं। हुड्डा ने कहा कि सरकार झूठ और भ्रमजाल फैलाकर जनता को बरगलाने में लगी रहती है। लेकिन कांग्रेस बजट सत्र के दौरान सरकार को हकीकत का आईना दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें