इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से चलाई जा रही पांच तख्त यात्रा स्पेशल ट्रेन स्थगित कर दी गई है।
ट्रेन को 18 अप्रैल को चंडीगढ़ से चलना था, लेकिन शुक्रवार को यह नहीं चल सकी। अब मई के पहले सप्ताह तक ट्रेन को दोबारा चलाया जा सकता है।
इस पर बुधवार तक फैसला ले लिया जाएगा। आईआरसीटीसी अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में यात्रियों की बुकिंग काफी कम हुई थी जिस कारण इसे स्थगित करना पड़ा। ट्रेन को 18 अप्रैल सुबह छह बजे रवाना होकर 28 अप्रैल को चंडीगढ़ लौटना था।
पांच तख्त के करवाने थे दर्शन
इस ट्रेन में श्रद्घालुओं को पांच तख्त के दर्शन करवाए जाने थे। इनमें श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, श्री दमदमा साहिब, स्वर्ण मंदिर, श्री आनंदपुर साहिब शामिल थे।
यात्रा की खास बात यह थी कि इसमें तीन तख्त के दर्शन का भी विकल्प रखा गया था। पांच तख्त की यात्रा के लिए 9072 और तीन तख्त दर्शन के लिए 7422 रुपये प्रति यात्री किराया तय किया गया था। इसी में यात्रियों के ठहरने और खाने-पीने आदि की व्यवस्था की गई थी।