फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: STF की कार्रवाई, पाकिस्तान से लाई गई 40 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 26 Mar 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
STF recovered 40 kg of Heroin - फोटो : ANI
विज्ञापन

पड़ोसी देश पाकिस्तान से मंगवाई गई 40 किलो हेरोइन के साथ बॉर्डर एरिया के रहने वाले एक तस्कर को एसटीएफ की टीम ने कीर्ति नगर इलाके में नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेब की पेटियों के नीचे एक एक किलो के चालीस पैकेट छिपा रखे थे। यह रिकवरी एसटीएफ की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में थाना मोतीनगर में अमृतसर के गांव मज्ज निवासी गुरलाल सिंह उर्फ गुल्लू (33) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करेगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एसटीएफ के फिरोजपुर रेंज के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि कीर्ति नगर इलाके में एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज हरबंस सिंह की अगुवाई में पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से स्विफ्ट कार में सवार होकर गुजर रहा था। पुलिस पार्टी को देख कर आरोपी ने कार को पीछे से ही घुमा लिया और फरार होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी का पीछा कर किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें सेब की चार पेटियां पड़ी थीं। जिसमें आरोपी ने ऊपर सेब तो नीचे एक एक-एक किलो के चालीस पैकेट हेरोइन के छिपा रखे थे। एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि यह रिकवरी एसटीएफ की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका पिता दिलबाग सिंह दो हत्याओं के मामले में पिछले 23 वर्षों से जेल में सजा काट रहा है। जबकि उसका भाई पलविंदर सिंह नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद है।

वह पिछले तीन साल से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा है और पाकिस्तान के तस्करों से हेरोइन मंगाता है। वहां से हेरोइन मंगवाकर आरोपी पंजाब के अलावा बाहरी राज्यों में भी सप्लाई करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी किन लोगों से हेरोइन की खेप लाकर किन्हें सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी के पाकिस्तानी संबंधों का भी पता लगाने में जुटी हुई है। ताकि पता चल सके कि पाकिस्तान के कौन-कौन से लोग और कैसे उसके संपर्क में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें