चंडीगढ़ में त्योहारों के मद्देनजर आतंकी हमलों से बचने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व ऑपरेशन सेल के विशेष कमांडो करेंगे। यह इंतजाम दशहरे से लेकर दिवाली तक होगा। शहर में दशहरे से चार दिन पहले से सुरक्षा के कड़े इंतजाम हो जाएंगे।
इसमें स्पेशल कमांडो, डीएसपी सहित पुलिस फोर्स, पीसीआर, आईआरबी, बम स्क्वाएड दस्ता, क्विक रिएक्शन टीम, इंटेलिजेंस, सीआईडी की ड्यूटी होगी। पुलिस होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूल, कॉलेज, पीजी, मार्केट व अन्य संदिग्ध स्थानों की अचानक चेकिंग कर सकती है।
सिटी सील करने का प्लान में नशा, ओवर स्पीड, दस्तावेज, हेलमेट व अन्य केसों की विशेष जांच होगी। वहीं ट्रैफिक को संभालने के लिए विशेष प्लान बनाया गया है।
डॉ. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी ने बताया कि त्योहारों के सीजन में शहर में हाईटेक सुरक्षा का प्लान तैयार है। आतंकी हमलों से बचने के लिए स्पेशल कमांडो की तैनाती होगी।