फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएमटी के मुद्दे पर विशेष बैठक दिल्ली में आज होगी

Thu, 07 Apr 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
एचएमटी के कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिंजौर स्थित एचएमटी यूनिट के पूरे स्टाफ की सैलरी रिलीज करने और फैक्टरी को चलाने के लिए ठोस योजना बनाने के मुद्दे पर बुधवार को भारी उद्योग मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी कार्यालय में बैठक होगी। इस बैठक में एचएमटी के चेयरमैन गिरीश कुमार और संबंधित मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी विश्वजीत सहाय और पिंजौर यूनिट के कार्मिक संघ के तीन पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


एचएमटी कार्मिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि ज्वाइंट जनरल मैनेजर कंवलजीत सिंह की मौत के बाद पिंजौर यूनिट का मसला सुर्खियों में है। एचएमटी का यह मुद्दा हरियाणा सरकार द्वारा मंत्रालय तक पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि संघ के शिष्टमंडल ने पंचकूला के डीसी मनदीप सिंह बराड़ एवं औद्योगिक एवं वाणिज्य विभाग हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह के समक्ष एचएमटी का पूरा मामला रखा था। अधिकारियों ने समस्या को जल्द हल कराने के लिए प्रधानमंत्री और भारी उद्योग मंत्रालय को सूचना भेजी थी।
विज्ञापन


आज उसी का परिणाम है कि इस मुद्दे पर दिल्ली में भारी उद्योग मंत्रालय में बुधवार को विशेष बैठक बुलाई गई है। बैठक में उपरोक्त अधिकारियों के अलावा एचएमटी कार्मिक संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बीड़ी बतरा और महासचिव रामशरण कांटिवाल भी शामिल होंगे। इस बैठक में संघ सीधे तौर पर सबसे पहले सभी कर्मचारियों की सैलरी रिलीज करने और यूनिट को चलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कोई ठोस योजना बनाने का मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें