फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस से बचाएगी ‘नाक लंगोट’ किट, ड्रेस के हिसाब से पहन सकेंगे, ऐसे करेंगे इस्तेमाल

Fri, 13 Mar 2020 01:17 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, मोहाली
विज्ञापन
लंगोट किट वाला मास्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों की मजबूरी को समझते हुए मुश्किल की इस घड़ी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च मोहाली के साइंटिस्ट लोगों के लिए मददगार बनकर सामने आए हैं। उन्होंने शुद्ध भारतीय तकनीक से कोरोना वायरस किट तैयार की है। इसमें मास्क से लेकर अन्य सारी चीजें शामिल हैं, जिससे कि वायरस से बचने के लिए मुकाबला किया जा सकता है। उन्होंने किट को स्वदेशी ‘नाक लंगोट’ का नाम दिया है, जो वायरस से जंग लड़ने में पूरी तरह से सक्षम है। इतना ही नहीं वह इस किट को लोगों को फ्री में मुहैया करवा रहे हैं।
विज्ञापन


संस्थान में जाकर कोई भी उनसे यह किट हासिल कर सकता है। यह किट तैयार करने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च के साइंटिस्ट डॉ. सम्राट घोष ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर अब पूरी दुनिया में दहशत है। वहीं, अब तो टेलीफोन पर भी सबसे पहले वायरस से बचने वाली कॉलर ट्यून चल रही है। जबकि मार्केट्स में मास्क की कमी चल रही थी। दूसरी तरफ अब डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इसके बाद उन्होंने सोचा कि जो लोग महंगे मास्क नहीं खरीद सकते हैं।

वह अपने आपको वायरस से कैसे बचाएं। इसी सोच को लेकर उन्होंने सूती कपड़े के रूमाल से स्पेशल मास्क बनाया है। उन्होंने बताया कि उनका मास्क दो हिस्सों में है। एक हिस्सा नाक पर लगाया जाता है। जबकि दूसरा हिस्सा चेहरे को कवर करता है। उनकी ओर से तैयार किए गए मास्क का फायदा यह है कि व्यक्ति आसानी से इसे अपनी सुविधा के अनुसार तैयार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे इस्तेमाल करें किट

डॉ. सम्राट घोष ने बताया कि उन्होंने जो कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्पेशल किट तैयार की है, उसमें दो मास्क बनाकर रखे गए हैं। इसके अलावा एक स्टार्च से बना लिफाफा है। जिसमें उन्होंने कुछ केमिकल डाले हैं। खांसी होने की स्थिति में व्यक्ति को उसमें खांसना होगा। इसके बाद शाम को लिफाफे को कूड़ेदान में फेंकना होगा।

वहीं, जो चेहरे पर नाक पर मास्क लगाया जाएगा, उसे भी आसानी से धोया जा सकता है। हाथ धोते समय उसे आसानी से धोया जा सकता है। इसके बाद उसे सुखाकर नमक वाले पानी में छिड़काना होगा। जिसके बाद उसे आसानी से प्रयोग किया जा सकेगा। इससे किसी को भी बीमारी नहीं होगी।

ड्रेस के हिसाब से पहन सकेंगे मास्क
डॉ. सम्राट घोष ने बताया कि यह मास्क बनाना आसान है। उन्होंने इस संबंधी यू-ट्यूब पर भी सारी जानकारी डाल दी है। उन्होंने बताया कि उनके मास्क का सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को है। वह अपनी ड्रेस के रंग के हिसाब से मास्क तैयार करके इसे पहन पाएंगी। संस्थान से भी किट हासिल की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें