फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष श्रमिक ट्रेन का फिर से संचालन.. आज यूपी और बिहार के लिए रवाना होंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में फंसे लोगों की घर वापसी के लिए यूटी प्रशासन ने फिर से विशेष श्रमिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश और बिहार के कई स्टेशनों पर ठहराव के साथ ट्रेन को रवाना किया जाएगा। घर जाने वाले लोगों की सेक्टर-26 के सीसीईटी सेंटर में मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

अब तक शहर में फंसे 43382 लोगों को बसों और ट्रेनों के जरिए घर वापस भेजा जा चुका है। ट्रेनों में कुछ सीटों के खाली जाने पर यूटी प्रशासन ने विशेष श्रमिक ट्रेनों का संचालन रोक दिया था। एक बार फिर लोगों की मांग पर यूटी ने विशेष श्रमिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। सेक्टर-26 स्थित सीसीईटी सेंटर में सुबह आठ बजे से लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
आज रवाना होने वाली विशेष श्रमिक ट्रेन उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों पर ठहराव करते हुए पटना जाएगी। ट्रेन का सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगल उरई), बक्सर और आरा स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएमएस और फोन कॉल के जरिए पंजीकृत व्यक्तियों से संपर्क करने की प्रक्रिया चल रही है। जिन लोगों ने टेलीफोन कॉल प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें होल्डिंग सेंटर में नहीं आना चाहिए। इसके साथ ही चंडीगढ़ के बाहर में रहने वाले व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वे चंडीगढ़ में प्रवेश न करें क्योंकि उनकी यात्रा की व्यवस्था केवल उस जिले के अधिकारियों द्वारा की जाएगी। -यशपाल गर्ग, आईएएस, सचिव, समाज कल्याण विभाग, यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें