फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पूर्व-सैनिकों के लिए 17 मार्च को चंडीगढ़ में विशेष जॉब फेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व-सैनिकों को नागरिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 मार्च 2026 को चंडीगढ़ में विशेष जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। यह जॉब फेयर डायरेक्टरेट जनरल रिसेटलमेंट (डीजीआर) और रक्षा मंत्रालय के पूर्व-सैनिक कल्याण विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस जॉब फेयर में सेना, नौसेना और वायु सेना से सेवानिवृत्त पूर्व-सैनिकों को विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सुरक्षा, आईटी, प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग सहित कई क्षेत्रों के प्रमुख कॉर्पोरेट और उद्योग नियोक्ता इसमें भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व-सैनिकों के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी अनुभव को नागरिक रोजगार क्षेत्र से जोड़ना है।
डीजीआर के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में देशभर में 18 जॉब फेयर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें से 16 जॉब फेयर दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, वाराणसी, कोलकाता, सिकंदराबाद, जम्मू, भोपाल, कोच्चि, गुवाहाटी, देहरादून, बेंगलुरु और पुणे में पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं। जॉब फेयर में नियोक्ता पंजीकरण के बाद पूर्व-सैनिकों के रिज्यूमे देख सकेंगे और योग्य उम्मीदवारों के इंटरव्यू भी ले सकेंगे। इच्छुक नियोक्ता और पूर्व-सैनिक www.esmhire.com और डीजीआर की वेबसाइट www.dgrindia.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह जॉब फेयर 17 मार्च को सुबह 7 बजे से अर्जन सिंह ऑडिटोरियम, 12 विंग एयर फोर्स स्टेशन चंडीगढ़ में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें