फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ एक्ट्रेस वामिका पहुंची अपने घर चंडीगढ़, खास बातचीत

Wed, 02 Mar 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु समेत पांच फिल्मों में अपना एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी वामिका गाबा अपने घर चंडीगढ़ पहुंची तो उनसे खास बातचीत हुई। वामिका ने बताया कि उनके लिए फिल्मी सफर इतना आसान नही था। अब वामिका अपनी नई मलयालम फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि एक समय उन्होंने तमिल फिल्म छोड़कर वापस आने का मन बना लिया था, क्योंकि ठीक से डायलॉग न बोल पाने पर डायरेक्टर ने उनको डांट दिया था। लेकिन पिता की सलाह के बाद उन्होंने मेहनत की तमिल सीखी। उसके बाद तेलुगु फिल्म मिली तो तेलुगु भाषा भी सीखी। अब मलयालम फिल्म में एक महिला रेसलर का किरदार निभाने जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाबी फिल्म में अच्छा रोल मिलेगा तो अवश्य करेंगी।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने दिल से अपनाया
वामिका बताती है कि इस उनकी दोनों तमिल और तेलुगू फिल्मों को अच्छी कामयाबी मिली। वामिका ने बताया कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें पूरे दिल के साथ अपनाया। कभी लगा ही नहीं कि  दक्षिण भारत की फिल्मों  में काम कर रही हूं। बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा प्यार साउथ में मिला। लेकिन उन्होंने जोड़ कि जब कभी भी कोई अच्छा रोल पंजाबी फिल्मों में उनको ऑफर किया जाएगा तो वह जरूर करेंगी।
विज्ञापन


अमृतसर में सीखेंगी मलयाली फिल्म के लिए कुश्ती
वामिका ने कहा कि अपनी मलयाली फिल्म के लिए वह अप्रैल से अमृतसर में कुश्ती की ट्रेनिंग शुरू करेंगी। उनकी कुश्ती की ट्रैनिंग एक महीने की होगी।  उसके  बाद मई से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। अभी फिल्म का नाम तक तय नही है। फिल्मों को लेकर साउथ केडायरेक्टर,  हीरो और दर्शकों में बहुत क्रेज होता है। तकनीक के मामलें में भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री काफी आगे है।

कास्टिंग काउच के सामना नही करना पड़ा अभी तक
वामिका का कहना है कि कास्टिंग काउच की बीमारी हर फिल्म इंडस्ट्री में है । लेकिन अभी तक उनकों कभी इस बात का सामना नही करना पड़ा है। कई बार दूसरी हिरोइनों ने बताया कि उनकेसाथ ऐसे मामले सामने आए। शायद उनकी भाषा की लहजा सुनकर  उसकी हिम्मत नहीं हुई होगी कि वह उनकेसामने  ऐसी कोई फालतू बात करे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें