फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र स्पेशलः मनसा देवी मंदिर में संभल कर लेना और देना प्रसाद, पढ़ें फरमान

Mon, 26 Sep 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
मनसा देवी मंदिर पंचकूला - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
माता मनसा देवी मंदिर में लोग अब संभल कर प्रसाद खरीदें और बेचें। प्रशासन की ओर से कड़ा सरकारी फरमान जारी किया गया है। नवरात्र के मेले के दौरान प्रसाद की गुणवत्ता और उसके वजन पर जिला प्रशासन का खास ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा नापतौल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। मंदिर परिसर में प्लास्टिक बैग के प्रयोग करने पर भी पूरी पाबंदी है और यदि कोई प्रयोग करता हुआ मिला तो उसका चालान किया जाएगा। यह आदेश पंचकूला की उपायुक्त और श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की मुख्य प्रशासक डॉ. गरिमा मित्तल ने दिए।

उपायुक्त सोमवार को श्रीमाता मनसा देवी पूजा  स्थल बोर्ड के सभागार में एक से 10 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले अश्विन नवरात्र मेले  की तैयारियों संबंधी प्रबंधों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने बोर्ड की बैठक के बाद मेला क्षेत्र का दौरा भी किया।
विज्ञापन

चढ़ावे का डाटा होगा साइट पर

माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala
डीसी ने बताया कि मेले में रोजाना आया चढ़ावा मंदिर की साइट पर अपलोड किया जाएगा। डीसी ने नापतोल विभाग के अधिकारियों को निर्देश  दिए कि प्रसाद की दुकानों पर इसकी गुणवत्ता के साथ-साथ सही वजन का  तोल भी रोजाना चेक करें। इसके साथ ही उसकी रिपोर्ट प्रशासन को दें। 

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बैग पर पूरा प्रतिबंध  लगाएं। कोई दुकानदार इसका प्रयोग करता है तो उसका तुरंत चालान करें। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सफाईं की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने नगर निगम और बोर्ड के अधिरियों को निर्देश दिए कि यहां सफाई कर्मचारी  तैनात करें।

पार्किंग की करें ठीक व्यवस्था
डीसी ने रेडक्रास और जिला बाल कल्याण अधिकारी को पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए और कहा कि बेतरबी से गाड़ियां नहीं खड़ी होनी चाहिए जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी हो।

डीसी ने कालका काली माता मंदिर में पार्किंग की व्यवस्था ज्यादा बेहतर करने के लिए डोलन (हिमाचल प्रदेश) के प्रशासन से तालमेल करें ताकि श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

एंबुलेंस और डिस्पेंसरी की व्यवस्था

माता मनसा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : फाइल फोटो
डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी मेले के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए कहा। इसके साथ ही डीसी ने डिस्पेंसरी की  व्यवस्था करने के आदेश भी दिए। डीसी ने कहा कि मेले के पहले और उस दौरान यहां फॉगिंग अवश्य करवाएं जिससे कोई मच्छर पनप न सके।

छह सौ से ज्यादा लगेंगे जवान
डीसी ने बताया कि अश्विन नवरात्र मेला के दौरान मेला परिसर में कानून एवं सुरक्षा  व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। जिसके लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसकी मानीटरिंग मंदिर पसिसर के कंट्रोल रूम से होगी।

इन सीसीटीवी कैमरे में मंदिर के हरेक स्थल की गतिविधि कैद होगी। मेला परिसर में 600 से अधिक हरियाणा पुलिस के जवानों के  अलावा महिला पुलिस और 50 होम गार्ड जवान भी तैनात होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें