फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सरजमीं पर मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ी, पीयू में विशेष सम्मान

Wed, 21 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में चंडीगढ़ के शूटर्स का विशेष सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ के होनहार खिलाड़ी विदेशी सरजमीं पर मेडल जीतकर लौटे तो पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से विशेष सम्मान दिया गया। पोलैंड में खेले गए छठी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में सिटी और पीयू के शूटरों ने 4 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रोंज मेडल जीतकर यह साबित कर दिया कि वह भविष्य में होने वाले ओलंपिक में भी मेडल जीत सकते हैं। चैंपयनशिप 14-18 सितंबर तक पोलैंड में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में खास बात यह रही कि डीएवी कॉलेज की छात्रा विनीता भारद्वाज ने रियो ओलंपिक 2016 की ब्रोंज मेडल विजेता को हराकर गोल्ड मेडल जीता। चंडीगढ़ पहुंचने पर इन खिलाड़ियों को पीयू की शूटिंग रेंज में बुधवार को एक सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। पीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरुण ग्रोवर और लेफ्टीनेंट जनरल केजे सिंह ने खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर पीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरुण ग्रोवर ने कहा कि यह एक स्पेशल मूवमेंट हैं। पीयू के खिलाड़ियों को और सहायता मिलेगी, जिससे वह आने वाले समय में और अधिक मेडल जीत सकें। वहीं केजे सिंह ने भी शूटरों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह देश और पीयू के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने किया शहर का नाम रोशन
नाम------------मेडल-------------इवेंट
विनीता भारद्वाज---2 गोल्ड-----एयर राइफल एकल वर्ग, एयर राइफल वुमन टीम इवेंट
मिलनप्रीत सिंह----1 गोल्ड----एयर राइफल टीम इवेंट
अजितेश कौशल---1 गोल्ड---25 मीटर स्टेंडर्ड पिस्टल टीम इवेंट
अंजुम मोदगिल----1 सिल्वर---3 पोजीशन एकल वर्ग
नमनवीर सिंह-----1 ब्रोंज-----ट्रैप टीम इवेंट

शूटरों को मिले सुविधा- 2008 से शूटिंग के खेल में पदार्पण करने वाली विनीता भारद्वाज छठी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप रियो ओलंपिक 2016 की ब्रोंज मेडल विजेता को हराकर गोल्ड मेडल जीतकर अपने प्रदर्शन से संतुष्ट है। इनका कहना है कि शूटिंग एक खर्चीला गेम है। शूटरों को इस खेल में सिर्फ वित्तीय समस्या से जूझना पड़ता है। इसलिए खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें