फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राईसिटी की महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल हेल्पलाइन

Wed, 13 Nov 2013 01:58 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस वीक के दौरान मंगलवार को सुखना लेक पर आयोजित कार्यक्रम में युवतियों और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए, जिसमें छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान आईजी आरपी उपाध्याय ने महिलाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सजग है। उन्होंने रात को महिलाओं को घर छोड़ने के लिए स्पेशल हेल्पलाइन शुरू की है।

महिलाएं इस हेल्पलाइन पर सहायता भी मांग रही हैं। कार्यक्रम के लिए पुलिस कॉलेज की छात्राओं को बस में भरकर लाई। छात्राओं ने लुड्डी लोक नृत्य किया।

इस मौके पर सेक्टर-26 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ कोरशन एडमिस्ट्रेशन की डायरेक्टर डॉ. उपनीत लाली ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा सेक्टर-17 स्थित फैमिली काउंसिलिंग की गीतिका ने दहेज प्रताड़ना के बारे में सावधानियां बरतने के बारे में बताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाउसिंग बोर्ड के चैयरमेन सत्यगोपाल का स्वागत आईजी आरपी उपाध्याय ने किया। इस मौकेपर एसएसपी आरएस घुम्मन, डीएसपी कमला मीना समेत अन्य पुलिस अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन


पीयू में निकाली जागरूकता रैली
गर्वनमेंट कॉलेज सेक्टर-11, 42 और एसजीजीएस की करीब दो सौ छात्राओं ने पीयू से रैली निकाली, जिसको गृह सचिव अनिल कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

नाटक के जरिए छात्राओं का किया जागरूक
आज के समय में लड़कियां किसी से कम नहीं हैं, बल्कि शिक्षा की मदद से वे अपने गुणों को निखारकर अपने अधिकारों का प्रयोग कर किसी भी क्षेत्र में नाम कमाने में सक्षम है।
विज्ञापन


बदलते समाज के साथ लड़कियों की सोच और उनके सपनों को भी नए पंख मिले है। गुरू गोबिंद सिंह खालसा फॉर वुमन की छात्राओं को पुलिस वीक के दौरान मैं अपनी किस्मत आप लिखागी नाटक का मंचन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी आरपी उपाध्याय थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें