फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गिरदावरी से संतुष्ट न होने पर किसान कर सकेंगे शिकायत, जिला स्तर पर पहली बार बनीं कमेटियां

Thu, 06 Apr 2023 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोहाली की डीसी आशिका जैन की तरफ से फसलों के नुकसान की सुनवाई के लिए स्पेशल सेल तक गठित किया है। यह सेल डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में बनाया गया है। इसमें राजस्व विभाग के सुपरिंटेंडेंट को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
खेत में बिछी फसल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बारिश से हुए फसलों के नुकसान को लेकर राज्य सरकार की तरफ विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। मंत्री, विधायक से लेकर अफसर तक किसानों के साथ खेतों में घूम रहे हैं। इतना ही नहीं इस गिरदावरी से भी यदि कोई किसान संतुष्ट नहीं होता है या उसकी कोई शिकायत है तो उसकी भी सुनवाई की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर कमेटियां गठित की गई हैं। वहीं, स्पेशल सेल बनाकर किसानों का दर्द सुना जा रहा है। कई जिलों में इस दिशा में काम भी शुरू हो चुका है। सरकार की कोशिश यही है वैसाखी तक इस सारी प्रक्रिया को पूरा कर किसानों को फसलों का मुआवजा जारी कर दिया जाए।

विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों की फसल काफी प्रभावित हुई। इतना ही नही इस वजह से सरकारी खरीद पर असर पड़ रहा है। किसानों को पहले डर सता रहा था कि उनके नुकसान की भरपाई कैसे होगी। ऐसे में सरकार ने स्पेशल गिरदावरी के एलान के साथ मंत्रियों व विधायकों की ड्यूटियां लगाई थीं। इसके बाद अब एतराज सुनने का फैसला लिया है। 

यह भी पढ़ें : Jalandhar By-Poll: आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को बनाया उम्मीदवार, कल ही हुए थे पार्टी में शामिल
विज्ञापन


मोहाली की डीसी आशिका जैन की तरफ से फसलों के नुकसान की सुनवाई के लिए स्पेशल सेल तक गठित किया है। यह सेल डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में बनाया गया है। इसमें राजस्व विभाग के सुपरिंटेंडेंट को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। सेल में मोबाइल नंबर 0172 2219506 पर शिकायत कर पाएंगे। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों का तुरंत प्रभाव से निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा कुछ जिलों में जल्द ही इसी दिशा में कार्रवाई होगी। कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने साफ किया है कि सरकार किसानों के साथ पूरी तरह से है। किसी को भी कोई दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।

गांवों में चस्पा की जाएंगी किसानों की सूचियां
फाजिल्का की डीसी डॉ. सेनू दुग्गल ने बताया कि गांवों में तहसीलदार व नायब तहसीलदार खुद गिरदावरी की निगरानी कर रहे हैं। पटवारी गांव के लोगों की मौजूदगी में गिरदावरी कर रहे है। गिरदावरी के बाद जो फसल खराब हुई है, उसकी सूचियां गांवों में भी डिस्प्ले की जाएंगी ताकि लोग आसानी से इस चीज को देख पाएं। अगर किसी का नाम सूची में रह गया तो उसका नाम शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


मंडी के गेट पर ही चेक होगी फसलों की नमी
गुरदासपुर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि 10 अप्रैल तक गिरदावरी का काम पूरा किया जाएगा। मंडियों में खरीद के लिए लिए नमी अधिक से अधिक 12 फीसदी तय की गई है। मंडियों के गेटों पर नमी चैक करने के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। बारिश की वजह से खरीद में कुछ देरी जरूर हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें