चंडीगढ़ सेक्टर- 17 स्थित जीपीओ में एक विशेष काउंटर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा सुबह 11 से शाम पांच बजे तक रहेगी। इसके अलावा कार्यदिवस यानी सोमवार से शनिवार यह सुविधा शाम छह बजे से सात बजे तक बढ़ाई जाएगी।
इस विशेष काउंटर पर रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। इंडिया पोस्ट चंडीगढ़ डिविजन के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज मनोज कुमार ने बताया कि डाक विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष काउंटर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा 25 नवंबर से शुरू होगी। ग्राहकों की प्रतिक्रिया को देखकर सुविधाओं को आगे बढ़ाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। पहले केवल स्पीड पोस्ट की ही सेवा रविवार को होता था। अब रजिस्टर्ड डाक और पार्सल बुकिंग की भी सुविधा मिलेगी।