पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में 15 और 16 फरवरी को अमर उजाला के सहयोग से शुरू होने वाले रोज फेस्टिवल में इस बार भी काफी चीजें खास होंगी। सूफी गायक कंवर ग्रेवाल नाइट और फैशन शो आकर्षण का केंद्र होंगे।
डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन विनित पुनिया ने बताया कि रोज फेस्ट में बच्चों के लिए झूले, ऊंट की सवारी के अलावा फ्लॉवर शो भी आयोजित किया जाएगा।
पीयू रोज फेस्टिवल में 19 नए गुलाब की किस्में भी लोगों को देखने को मिलेंगी।
पुनिया ने बताया कि पहली बार लोगों के लिए फोटो कंपीटशन आयोजित किया जा रहा है। 13 फरवरी तक पीयू के डीपीआर दफ्तर में आवेदन किया जा सकता है।
अन्य प्रतियोगिताओं के लिए कंपीटीशन से एक दिन पहले आवेदन फार्म जमा करना होगा। पीयू की सिंगल विंडो सिस्टम पर आम प्रतियोगिताओं का फार्म 50 रुपये, जबकि रोज प्रिंस और प्रिंसिसे का फार्म 100 रुपये में मिलेगा। विभिन्न कैटेगरी में यह प्रतियोगिताएं होंगी।
कंवर ग्रेवाल सूफी नाइट और फैशन शो...
रोज फेस्टिवल के तहत दिनभर स्कूल, कालेज और यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 15 फरवरी की शाम पीयू रोज फेस्ट में पीयू के यूआईएफटी के विद्यार्थी फैशन शो पेश करेंगे।
16 फरवरी को सूफी गायक कंवर ग्रेवाल नाइट आकर्षण का केंद्र होगी। रोज फेस्टिवल संबंधी किसी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर -8146700440, 9417248574, 9914808484, 9914503810 पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
गुलाब के मेडिकल फायदों की मिलेगी जानकारी
अनिल ठाकुर ने बताया कि फेस्टिवल का थीम क्लीन एंड ग्रीन इन्वायरमेंट... रखा गया है। उन्होंने बताया कि पहली बार फेस्ट में आने वाले लोगों को गुलाब की विभिन्न किस्मों के फायदों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेडिकली भी गुलाब के काफी फायदे होते हैं। हाटिकल्चर विभाग लोगों को घरों में अच्छे गुलाब लगाने और उनकी देखभाल के बारे में भी जानकारी देगा।
गुलाब का रंग....प्रतीक
सफेद....नॉलेज
लाल....प्यार
लाइट पिंक....दोस्ती
येलो....ईमानदारी
गहरा पिंक....लोकप्रियता
ब्लू रोज....परिवार
वायलेट रोज....क्यूटनेस
केसरी....फॉर लॉग लाइफ
रोज फेस्टिवल को पूरी तरह से बच्चों का फेस्टिवल बनाने की कोशिश है। लोगों को पीयू रोज गार्डन में आकर काफी अच्छा लगेगा। कई तरह के इवेंट और मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया है।
अनिल ठाकुर (डिविजिनल इंजीनियर हाटिकल्चर विभाग पीयू )