आपका बैंक एकाउंट है और आपने अपना एड्रेस बदल लिया है तो बदले हुए एड्रेस को बैंक एकाउंट में भी अपडेट करवा दें। इसका कारण है किसी अन्य पते के अभाव में आपका बैंक स्टेटमेंट भी आपके पासपोर्ट के लिए पते का काम करेगा। इसके लिए पासपोर्ट विभाग द्वारा 26 बैंकों को अप्रूव किया है। जो कि पब्लिक सेक्टर बैंक हैं।
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने के लिए आपके बैंक का खाता आपका पता ठिकाना मान लिया जाएगा। हरेक बैंक का खाता भी पता ठिकाना नहीं होगा। इसके लिए मिनिस्ट्री आफ एक्सर्टनल अफेयर ने 26 बैंकों का चयन किया है।
कुछ समय पहले ही पासपोर्ट विभाग ने स्पेशल-26 बैंकों को अप्रूवल दी है। चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बैंकों के खाते में एड्रेस प्रूफ में जो टर्मिनोलाजी यूज की जाती है वह ठीक वैसी ही है जैसी कि आधार कार्ड या किसी अन्य प्रमाणपत्र को बनवाने के लिए। इसलिए बैंक का स्टेटमेंट भी आपका प्रमाणपत्र का काम करेगा।
यह हैं बैंक
इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ महाराष्ट्रा, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, कारपोरेशन बैंक, देना बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, सिंडिकेट बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया, यूको बैंक, विजया बैंक, आईडीबीआई बैंक, स्टेट बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक आफ पटियाला, स्टेट बैंक आफ पटियाला, स्टेट बैंक आफ हैदराबाद, स्टेट बैंक आफ मैसूर, स्टेट बैंक आफ ट्रेवनकोर।