फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोम नदी में उफान, गांवों में घुसा पानी

Thu, 07 Aug 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/छछरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोम नदी में गुरुवार सुबह करीब सात बजे अचानक आए उफान से खानूवाला के समीप पटरी का बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे खानूवाला सहित चिंतपुर का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन


बाढ़ के पानी से दोनों गांवों में सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गईं। बाढ़ से दोनों गांवों में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि तेज बहाव में बढ़े पानी से साथ लगते आधा दर्जन गांवों पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

जानकारी के अनुसार सोम नदी पर गांव खानूवाला के समीप सिंचाई विभाग द्वारा छह माह पहले करीब 15 लाख की लागत से पटरी बनवाई गई थी। लेकिन गुरुवार को नदी में आए उफान की पहली मार भी नहीं झेल पाई। पटरी का बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे नदी का पानी खानूवाला और उसके साथ सटे चिंतपुर गांव में जा घुसा।
विज्ञापन


अचानक आई बाढ़ से दोनों गांवों के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बाढ़ के पानी से एसएम वर्मा मार्ग, बिलासपुर-लेदी मार्ग, छछरौली-डारपुर मार्ग पर करीब तीन जलभराव हो गया।

नौ घंटे बाद भी प्रशासन नहीं पहुंचा
ग्रामीणों के मुताबिक खानूवाला गांव के पश्चिम की तरफ करीब सात बजे सोम नदी की पटरी टूटने से आई बाढ़ के बारे में प्रशासन को अवगत करवा दिया गया था। लेकिन नौ घंटे बीत जाने के बाद भी शाम चार बजे तक प्रशासन द्वारा हालात का जायजा नहीं लिया गया था। उधर, सिंचाई विभाग के अधिकारी रणवीर सिंह का कहना है कि खानूवाला में पटरी सोम नदी में अचानक पानी का दबाव बढ़ने की वजह से टूट गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें