चंडीगढ़। सेकेंड मोहाली कारपोरेट क्रिकेट लीग में जॉनी कलसी ने रॉयल यूनाइटेड स्पार्टन्स को जीत दिलाई। टीम ने राइजिंग चैलेंजर्स को पांच विकेट से हरा दिया। मैच में राइजिंग चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करके 18 ओवर में 6 विकेट पर 140 रन का स्कोर खड़ा किया। बलवंत ने 47 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली जबकि पैरी ने 42 और नितिन ने 33 रन का योगदान दिया। स्पार्टन्स की ओर से जॉनी कलसी ने 24 रन देकर तीन विकेट निकाले जबकि भूपिंदर और हनी ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्पार्टन्स की टीम ने 17.1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। सुमित शर्मा ने 34 रन की पारी खेली जबकि विकास सैनी ने 27 और अभिषेक ने 22 रन का योगदान दिया। चैलेंजर्स की ओर से बलवंत ने दो जबकि रिकी पंवार ने एक विकेट हासिल किया। जॉली कलसी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।