फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से बंगलूरू जाने वाले यात्रीगण्ा कृप्या ध्यान दें....

Fri, 06 Dec 2013 09:47 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की ओर से चंडीगढ़ से बंगलुरू के बीच नियमित ट्रेन चलाने से पहले एक दिन के लिए चंडीगढ़ से यशवंतपुर (बंगलुरू) के बीच स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इस ट्रेन के बाद रेलवे रेल बजट में हुई घोषणा के अनुसार हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस (12629/12630) का सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ तक विस्तार करेगा।

बंगलुरू के लिए स्पेशल ट्रेन (02686) चंडीगढ़ से 14 दिसंबर (शनिवार) को सुबह 3:15 पर प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 6:20 पर यशवंतपुर पहुंचेगी।

इससे पहले यशवंतपुर से चंडीगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन (02685) 11 दिसंबर को दोपहर 1:50 पर प्रस्थान करेगी और तीसरे जिन शाम को 6:20 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन 51 घंटे में 2883 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन के लिए आरक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इस ट्रेन में फर्स्ट एसी का एक कोच होगा और एसी टू टियर का एक और एसी थ्री टियर के तीन कोच होंगे। स्लीपर के आठ कोच होंगे।

यह ट्रेन अंबाला, पानीपत, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आगरा, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसवाल, मनमाड, पुणे, हुबली सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

रेल बजट में  हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का चंडीगढ़ तक विस्तार करने की घोषणा हुई थी।

इस ट्रेन के शेड्यूल के तहत यह ट्रेन चंडीगढ़ से यशवंतपुर के लिए हर मंगलवार और शनिवार सुबह 3:15 प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7.10 पर यशवंतपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन सुबह 7.50 पर नई दिल्ली व 8.45 पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर बुधवार और शुक्रवार को यशवंतपुर से दोपहर 1.50 पर चलेगी और दो दिन बाद शाम 6.20 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
चंडीगढ़ से बंगलुरू के बीच का किराया
एसी फर्स्ट क्लास- 5180
एसी टू टियर- 2985
एसी थ्री टियर- 2010
स्लीपर- 785
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें