चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम सेक्टर-35सी के एक एससीओ की पहली मंजिल पर स्थित स्पा सेंटर में छापा मारा। यहां स्पा के नाम पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक ग्राहक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें वीरवार को अदलात में पेश किया जाएगा। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बुधवार शाम यहां छापा मारा तो सूचना सही मिली। पुलिस ने यहां से आठ लड़कियों को मुक्त कराकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक, गगन और विजय के रूप में हुई है। आरोपी दीपक ग्राहक बताया जा रहा है। छापे के दौरान उसने पुलिसकर्मियों से शराब के नशे में बदसलूकी भी की। वहीं गगन और विजय स्पा सेंटर के कर्मचारी बताए गए हैं। बरामद सभी लड़कियों को सेक्टर-26 स्थित नारी निकेतन भेज दिया गया है।