फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंचकूला में छह घंटे जाम, दिनभर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बारिश के बाद चंडीगढ़ में सड़क और अंडरपास क्षतिग्रस्त होने के चलते पंचकूला के कई मार्ग बंद कर दिए गए हैं। इसके चलते लोगों को पंचकूला से चंडीगढ़ व मोहाली तक का सफर तय करने में बुधवार को दो से तीन घंटे का समय लग गया। क्योंकि सेक्टर-18 से सेक्टर-26 मध्यमार्ग तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक गाड़ियां रेंगती रहीं। इसके चलते लोग दफ्तरों व अन्य जगहों पर समय से नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

बता दें कि बरसात के बाद विकास नगर अंडरपास में पानी भरने के चलते पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज दो का रास्ता बंद कर दिया गया है। वहीं, पंचकूला से एमडीसी के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाले मार्ग पर किशनगढ़ का पुल टूटने के चलते दूसरा रास्ता भी पंचकूला का बंद हो गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पंचकूला के ट्रैफिक इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने ट्रैफिक संबंधी समस्या से बचने के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को जीरकपुर की तरफ से जाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ मध्य मार्ग पर ज्यादा ट्रैफिक का दबाव है। इससे लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जबतक कोई अन्य वैकल्पिक हल नहीं निकलता है तब तक पंचकूला वाया जीरकपुर से होते हुए चंडीगढ़ जाने में भलाई है ताकि मध्यमार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम रहे और लोग आसानी से निकल सकें।
विज्ञापन

केस नंबर एक
इंडियन सिटीजंस फोरम के प्रधान एसके नैय्यर ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9:15 से लेकर 10:55 तक पंचकूला सेक्टर-18 से ट्रिब्यून चौक के पास राम दरबार इंडस्ट्रियल एरिया पहुंच पाया। यह दूरी एक घंटा चालीस मिनट में तय कर पाया। इसके चलते गाड़ी का पेट्रोल और समय दोनों की बर्बादी हुई। वहीं, बुधवार को सुबह 9:00 बजे सेक्टर-15 से सेक्टर 18 के रास्ते पंचकूला हाउसिंग बोर्ड चौक तक करीब छह किलोमीटर का फासला तय करने में ढाई घंटे लग गए।
केस नंबर दो
कृष्ण गर्ग ने बताया कि बापूधाम में मेरी दुकान है। रोज पंचकूला से चंडीगढ़ जाना पड़ता है। बुधवार को सुबह करीब 9.15 बजे पंचकूला से बुढ़नपुर के रास्ते चंडीगढ़ के लिए निकला लेकिन जाम के चलते 11.30 बजे तक दुकान पर पहुंच पाया। पिछले दो दिन से जाम का सामना करना पड़ रहा है।

केस नंबर तीन
उद्यमी राकेश गर्ग ने बताया कि चंडीगढ़ से रोज पंचकूला आना पड़ता है लेकिन बारिश की वजह से कई जगह रास्ते ब्लॉक कर दिए गए हैं। इसके चलते बुधवार को जाम में फंस गया। रोज की तरह चंडीगढ़ से पंचकूला के लिए सुबह नौ बजे निकला लेकिन बीच में जाम देखकर जीरकपुर के रास्ते पंचकूला आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें