खरड़। बस स्टैंड पर रिश्तेदार को बस में चढ़ाने आई महिला के हाथ से सोने की चूड़ी निकालने की आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी की पहचान प्रकाशो वासी लुधियाना के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को अदालत से दो दिन का रिमांड मिला है।
शिकायतकर्ता हरप्रीत कौर वासी जीटीबी नगर ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू काम करती है। उसके घर उसकी जेठानी नवनीत कौर की मां सुरिंदर कौर लुधियाना से आई थीं। तीन अगस्त को वापस जाना था उन्हें बस चढ़ाने के लिए वह खरड़ बस स्टैंड गए। जैसे ही वह सामान रखने लगे तो एक महिला उसके आगे आई आई और तीन महिलाएं पीछे से उसे घेरकर खड़ी हो गईं। इतने में एक महिला ने उसकी सोने की चूड़ी पकड़ ली और भागने लगी। जैसे ही उनका पीछा करने लगे तो अचानक से एक कार आई। इसमें एक महिला फरार हो गई। वहीं, दूसरी महिला प्रकाशो को लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। संवाद