सूबे में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही हैं, वहीं जोड़तोड़ की राजनीति ने रिवायती कांग्रेस और अकाली दल की दिक्कतें भी बढ़ा दी हैं। इस जिले से शिरोमणि अकाली दल के दो विधायकों की कांग्रेस ने दल बदली बनाकर राजनीतिक धमाका तो किया, साथ ही अपने के लिए नई सरदर्द भी पैदा कर ली है। इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह की अदाकार सोनू से मिलनी ने टिकट दावेदारों की धड़कन तेज कर दी है।
मोगा जिले के अधीन पड़ते चार विधानसभा हलकों में शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। अकाली नाराज उम्मीदवार को मनाने, गिले शिकवे दूर करने और नाराज समर्थकों को साथ चलाने की मुहिम चला रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार मुहिम चला रही है और कांग्रेस उम्मीदवार अभी दुविधा में है।
सोनू सूद की पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलनी बाद उन्हें विधानसभा हलका मोगा से उम्मीदवार बनाए जाने की शहर में चर्चा है।
मोगा से कांग्रेस की सोनू सूद को मैदान में उतारने की चर्चा
captain amrinder singh
- फोटो : File Photo
पंजाब कांग्रेस ने इस जिले के शिरोमणि अकाली दल के दो विधायकों बाघापुराना से महेशइंदर सिंह और निहाल सिंह वाला आरक्षित से राजविंदर कौर भागीके की दलबदली बना कर किए राजनीतिक धमाके से नई सरदर्द पैदा कर ली है। इन विधायकों को कांग्रेस टिकट दिए जाने की चर्चा के साथ पार्टी में खुशी की जगह अंदरूनी रोष पैदा हो गया है। इनको कांग्रेस टिकट दिए जाने की सूरत में पार्टी के पास अंदरूनी नाराजगी और बगावत की धमकी की जानकारी भी है।
विधानसभा हलका धर्मकोट से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मेंबर और 2012 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल से बागी हुए सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ और बाघापुराना से दर्शन सिंह बराड़ को टिकट दिए जाना स्पष्ट है। विधानसभा हलका मोगा और निहाल सिंह वाला आरक्षित से कांग्रेस उम्मीदवारों की स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है।
विधानसभा हलका, मोगा से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार पंजाब कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन डॉ. हरजोत कमल ने पार्टी दफ्तर में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके और काउंसिलर मनजीत सिंह मान ने पुरानी दाना मंडी में अलग समागम कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस हलके से ओर संभावित उम्मीदवारों में डॉ. मालती थापर रवि ग्रेवाल, डा. रविंदर सिंह धालीवाल और राजन अग्रवाल दौड़ में हैं। इस तरह निहाल सिंह वाला आरक्षित से जिला प्रधान कर्नल बाबू सिंह, पूर्व जिला प्रधान जगदर्शन कौर और अकाली दल छोड़ कर आई विधायक राजविंदर कौर भागीके टिकट लेने के लिए यत्नशील हैं।