फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और भष्ट्राचार पर कटाक्ष 'ढोल का पोल’

Sun, 04 May 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘जनता का माल करते है गोल गोल, ढोल का पोल’। इस बोल के साथ थियेटर आर्टिस्ट और निर्र्देशक राजू वैद ने अपने पहले गीत ढोल का पोल की वीडियो लॉन्च की। इसके बाद ही वीडियो को यू ट्यूब पर अप लोड किया गया।
विज्ञापन


फिल्मेनिया आर्ट्स स्टेशन ग्रुप की ओर से यह गीत बनाया गया है। इसके संगीत निर्देशक और गीतकार एचएम सिंह है। कार्यक्रम में नॉटी जट्स फेम पंजाबी फिल्मों के जाने-माने प्रॉड्यूसर सतीश कत्याल उपस्थित रहे।

महंगाई और भष्ट्राचार पर कटाक्ष : राजू
राजू ने बताया कि यह गीत महंगाई और भष्ट्राचार पर कटाक्ष है। राजू ने बताया कि उन्होंने इस गीत की वीडियो का निर्देशन किया है। वीडियो को नुक्कड़ स्टाइल में पेश किया गया है।
विज्ञापन


इसमें सहायक निर्देशक रिषी रहे। यह गीत साढे़ तीन मिनट का है। गीतकार एचएम सिंह ने कहा कि इस गीत को उन्होंने भाषा की बंदिशों से दूर रखा है, पंजाबी और हिंदी का मेल इसे अलग रूप प्रदान करता है और सुनने वालों को आसानी से समझ आता है।

निर्देशक राजू शहर के कई नाटक में अभिनय कर चुके है। वहीं संगीतकार एचएम सिंह ने भी जसपाल भट्टी के  लॉप शो और फिल्म माहौल ठीक है में संगीत दे चुके हैं। इस वीडियो में रिषी, पायलट सिंह, राजेश कौंडल, रिंकू जैन, हेमा शर्मा, मास्टर अक्षित कत्याल एवं जस्सी ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें