फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फोगाट की बेटी ने जारी किया वीडियो: PM और गृह मंत्री से की न्याय की मांग, कहा- दर-दर भटकना पड़ रहा

Fri, 09 Jun 2023 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

वीडियो में यशोधरा फोगाट ने कहा कि राम-राम, मैं यशोधरा फोगाट... सोनाली फोगाट की बेटी। मेरी मां को इंसाफ दिलाने और उनकी आत्मा को शांति दिलाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस केस में दो आरोपी हैं। इनमें एक सुखविंद्र की गोवा हाईकोर्ट से जमानत हो चुकी है। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से न्याय मांगा है। 53 सेकेंड के वीडियो को सोनाली फोगाट के फेसबुक पेज पर अपलोड किया है। सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने कहा कि गुरुवार को यह वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन


वीडियो में यशोधरा फोगाट ने कहा कि राम-राम, मैं यशोधरा फोगाट... सोनाली फोगाट की बेटी। मेरी मां को इंसाफ दिलाने और उनकी आत्मा को शांति दिलाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस केस में दो आरोपी हैं। इनमें एक सुखविंद्र की गोवा हाईकोर्ट से जमानत हो चुकी है। 

दूसरे आरोपी ने जमानत की अर्जी लगाई है। वो न्याय पालिका में गड़बड़ी करने में सफल रहा। इस सारे प्रकरण में जो भी शामिल है, उनका नाम एक शिकायत पत्र में लिख रही हूं। इस पत्र को मैंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, कानून मंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, सीबीआई निदेशक को भेजा है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अनुरोध करती हूं कि जल्द से जल्द कार्रवाई करें नहीं तो मेरा व समाज का न्यायपालिका से विश्वास उठ जाएगा। बता दें कि पिछले साल सोनाली फोगाट की गोवा में हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें