फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के दायरे में आएंगे 8 गांव, फैसला 21 को

Wed, 20 Nov 2013 10:59 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के महासचिव और नगर निगम के पार्षद अरुण सूद ने बताया कि 8 गांव को नगर निगम में शामिल करने के लिए 21 नवंबर को बैठक बुलाई गई है। बैठक में इस प्रस्ताव का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


सूद ने बताया कि मंगलवार को धनास, सारंगपुर, खुड्डा अलीशेर, खुड्डा लहौरा, खुड्डा जस्सू, कैंबवाला और किशनगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की अगुवाई में दौरा किया गया। उन्होंने दावा किया इन गांव के लोग नगर निगम में शामिल होने को तैयार नहीं है। अरुण सूद ने कहा कि पार्टी गांव के लोगों के भावनाओं के साथ है।

ग्रामीण परिवेश को खत्म नहीं होने देंगे। नगर निगम की बैठक में इसका विरोध होगा। बाकी बचे गांव का दौरा बुधवार को किया जाएगा। इसमें संजय टंडन और अरुण सूद के अलावा महासचिव प्रेम कौशिक, पंचायत समिति के चेयरमैन शिंगारा सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें