फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी 'लीजेंड' बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत में हुआ कुछ सुधार, लेकिन हालत अब भी नाजुक

Tue, 12 May 2020 12:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर
विज्ञापन
ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत में कुछ हल्का सुधार है, लेकिन अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बलबीर सिंह सीनियर की किडनी और लीवर के फंक्शन में अभी सुधार आना बाकी है। दोनों महत्वपूर्ण अंगों की रीडिंग तय मानकों से ज्यादा आ रही है। हालांकि परिजनों को पूरी उम्मीद है कि बलबीर सिंह जल्द ही इन मुश्किलों को भी पार कर लेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को बलबीर सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उनके टेस्ट लगातार जारी हैं और अगले कुछ दिनों तक यह टेस्ट चलते रहेंगे। हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जनरल आईसीयू में भर्ती हैं। जहां पर डॉक्टरों उनके स्वास्थ्य पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें