फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बाढ़ में फंसे परिवार का जवानों ने किया रेस्क्यू, चारपाई पर उठाकर बचाई बीमार महिला की जान

Thu, 04 Sep 2025 06:05 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़

सार

एक बीमार महिला का जवानों ने बाढ़ के बीच रेस्क्यू किया। बाढ़ में फंसे परिवार तक सेना के जवान चारपाई लेकर पहुंचे और महिला को चारपाई पर बिठाकर उसकी जान बचाई। 
विज्ञापन
चारपाई पर उठाकर बीमार महिला का जवानों ने किया रेस्क्यू - फोटो : वेस्टरन कमांड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

(मोहित धुपड़, चंडीगढ़) पंजाब में बाढ़ का कहर लोगों पर भारी पड़ रहा है। घरों में फंसे लोगों को अपनी जान बचानी मुश्किल हो रही है। ऐसे लोगों को सकुशल निकालने और उन तक राहत व बचाव सामग्री पहुंचाने के लिए सेना, वायुसेना व बीएसएफ को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जवानों ने बीमार महिला का किया रेस्क्यू 

एक महिला मरीज अपने पति व बेटी के साथ अजनाला के गांव सम्मोवाल में फंस गए। महिला हृदय रोगी थी और बाढ़ के मौजूदा हालात देखकर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। घबराहट की वजह से उसे सांस लेने में भी काफी दिक्कत हो रही थी जबकि घर का सामान भी डूब चुका था। बचाव कार्यों में जुटी सेना को इस बारे में सूचना मिली। जिसके बाद वेस्टर्न कमांड के अधीनस्थ खड्ग कोर के जवानों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजा गया।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के जवानों को उस वक्त दिक्कत आई जब किन्हीं कारणों से उनकी नाव मरीज महिला के घर तक नहीं पहुंच पाई। जिसके बाद सेना के जवानों ने नाव को 300 मीटर दूर छोड़ और पानी में निकलकर घर तक पहुंचे। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों ने पहले तो महिला मरीज और उनके परिजनों को सुरक्षित निकालने का ढाढस बांधा। जब महिला मरीज की हालत थोड़ी सामान्य हुई तो सेना के जवानों ने उसे व उसकी बेटी को चारपाई पर बैठाकर कंधों पर उठा लिया और उन्हें जरूरी सामान समेत अपनी नाव तक लेकर आए। उसके बाद महिला को इलाज के लिए अमृतसर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ ने 50 लोगों को बचाया

बचाव अभियान के दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने भी पंजाब के विभिन्न गांवों से करीब 50 लोगों को बचाया। कई इलाकों में फंसे लोगों तक बीएसएफ के जवानों ने पानी व अन्य राहत सामग्री भी पहुंचाई। सूचना मिलने के बाद बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर के निहाला लावेरा गांव, धीरा घारा व ताली गुलाम गांव से लोगों को नावों के जरिये सकुशल बचाया। इस दौरान बीएसएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें