फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सॉफ्टवेयर आईटी कंपनी के मालिक और दोस्त से लूट, पिस्टल दिखाकर मोबाइल, सोने की चेन और कार उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-84 रोड पर हथियार के बल पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सॉफ्टवेयर आईटी कंपनी के मालिक और उसके दोस्त से तीन युवकों ने पिस्टल दिखाकर मोबाइल फोन, सोने की चेन, नकदी और कार लूट ली। बदमाशों ने एक कार भी लूट ली। उसमें रखे पर्स में 5000 रुपये नकद, विदेशी मुद्रा और जरूरी दस्तावेज थे। बाद में जीपीएस से कार की लोकेशन ट्रेस की गई, जो समराला जिला लुधियाना के पास खड़ी मिली। कार से सारा सामान गायब मिला।
विज्ञापन

वारदात 25/26 नवंबर की रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सोहाना पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में रोहित जॉन निवासी सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव खरड़ ने बताया कि वह फेज-8बी स्थित एक सॉफ्टवेयर आईटी कंपनी का मालिक है। वह और उनका दोस्त अतुल शर्मा अपनी कार में जा रहे थे। दोनों सेक्टर-84 रोड पर रुके थे। इसी दौरान पीबी-41 नंबर की एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें सवार तीन युवक नीचे उतरे।
इनमें से एक के पास पिस्टल थी। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर दोनों से सोने की चेन और आईफोन फोन छीन लिए। इसके बाद जबरन क्रेटा कार की चाबी और उसके दोस्त की स्कॉर्पियो की चाबी भी ले ली। इसके बाद क्रेटा कार लेकर भाग गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304 और आर्म्स एक्ट के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें