फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं हो रहा प्रचार के लिए सोशल मीडिया का यूज

Wed, 12 Mar 2014 01:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने नवीनतम तकनीक के अन्य माध्यमों के साथ-साथ अब डिजिटल चुनाव प्रचार के माध्यम से शहर के युवाओं के साथ संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पार्टी पहले से ही सोशल मीडिया फेसबुक, टिविटर के द्वारा स्थानीय लोगों के बीच पार्टी की विचारधारा का प्रसार कर रही है। अब पार्टी ने ‘वट्स-अप’ नामक सोशल ग्रुप पर लोगों से सम्पर्क करना शुरू किया।

इसी श्रृंखला में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने शहर के युवाओं से बातचीत की और उनके द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उत्तर दिया। टंडन ने बताया कि युवाओं द्वारा विभिन्न प्रासंगिक प्रश्नों को पूछा गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रकार के सत्र से लोगों के बीच सीधा संपर्क साधा जा सकता है। सभी लोग इस माध्यम से पार्टी के समक्ष अपने विचार स्वतंत्र रूप से रख सकेंगे।

पार्टी के ‘कनेक्ट यूथ प्रोग्राम’ के संबंध के बारे में बताते हुए संजय टंडन ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव वर्ष 2009 के चुनावों से भिन्न होंगे। इन चुनावों में नवीनतम तकनीक भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

आज देश में मोबाईल, इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रसार बहुत ही प्रभावी ढंग से लोगों के बीच अपना स्थान बना चुका है।

हमारी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी भी उपरोक्त तकनीकों के द्वारा लोगों के बीच संपर्क करने की बात कह रहे हैं। विशेषतौर पर युवाओं के बीच उन तक पहुंचने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एक कारगार कदम साबित होने वाला है।

उन्होंने कहा कि उन्हें स्वंय भी सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाऐं प्राप्त हो रही है। और ‘वट्स-अप’ पर युवाओं के साथ बातचीत करके काफी अच्छे परिणाम सामने आए। हमारे युवा राष्ट्र की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित है और व बेहतर नौकरी के अवसर की तलाश में लगे हुए हैं।

टंडन ने कहा कि पार्टी अब रैलियों, बैठकों, डोर टू डोर व चुनाव के अन्य पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन


पार्टी अब तमाम तकनीक प्लेटफाम मोबाईल फोन और र्स्माटफोन के माध्यम से अब पार्टी की विचारधारा को ओर अधिक तीव्रगति से लोगों से संपर्क साधेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें