फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGI के लैब टेक्नीशियन समेत पांच को स्वाइन फ्लू, अब तक 34 मरीज पॉजिटिव

Mon, 14 Aug 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन
चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को पांच नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को मिलाकर शहर में अब तक 34 पॉजिटिव मरीज आ चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,रविवार को आए मरीजों में सेक्टर-26 बापूधाम की छह साल की बच्ची, डड्डूमाजरा निवासी 26 साल की महिला, सेक्टर-45 का 63 वर्षीय व्यक्ति, खुड्डा लाहौरा का 24 वर्षीय व्यक्ति और पांचवां मरीज सेक्टर-24 की 23 वर्षीय महिला है।

इनमें से तीन मरीजों को पीजीआई, एक को जीएमएसएच और एक व्यक्ति को मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि सभी मरीज स्थिर हैं। विशेषज्ञों ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में स्वाइन फ्लू और बढ़ेगा। मौसम में उमस अधिक है, इसलिए मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। भीड़-भाड़ की जगह में जाने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सावधानी बरतें

Swine Flu
डेंगू के भी केस बढ़े
स्वाइन फ्लू के साथ डेंगू के मामले भी बढ़ रहे हैं। बीते दस दिनों में डेंगू के आठ नए मरीज सामने आ चुके हैं। अब तक डेंगू के कुल 30 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। नोडल ऑफिसर डा. गौरव अग्रवाल ने बताया कि रूक-रूक कर हो रही बारिश से पानी जमा हो रहा है, जो एडीज मच्छरों को पनपने का मौका दे रहे हैं। इस सीजन में ही मच्छरों को पनपने का मौका मिलता है। लोगों को चाहिए कि वे अपने घर में व आसपास के इलाकों में पानी न जमा होने दें। यदि लोग सतर्क रहेंगे तो डेंगू से बचाव हो सकेगा।

स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण
जुकाम के साथ नाक से पानी आना, गले में खराश, आंखें लाल होना, बुखार आना, सांस लेने में तकलीफ, कमजोरी और थकान महसूस होना।

यह सावधानी बरतें
पुष्टि के बाद मरीज से पांच फुट की दूरी बनाएं, मरीज को अलग कमरे में रखें, तौलिया अलग कर दें, भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न निकलें, हाथ मिलाने से बचें, मास्क लगाएं, नाक व मुंह छूने पर साबुन से हाथ धोएं, सर्दी-जुखाम व बुखार आने पर बिना डॉक्टरी सलाह के दवाएं न लें, खानपान में सावधानी बरतें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें