एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने चंडीगढ़ में देश के पहले एसएमई बैंक का शुभारंभ किया। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के बिजनेस बैंकिंग ग्रुप हेड असीम ध्रु ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया और प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि यह बैंक छोटे मंझोले उद्यमों (एसएमई) के लिए भारत की पहली पूर्णतया डिजिटल बैंकिंग सेवा है। इससे ग्राहकों को तत्काल और चौबीसों घंटे उनकी पसंद के उपकरण पर चाहे वह डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट या मोबाइल हो, हर तरह की सेवाएं उपलब्ध होंगी।
इस सुविधा के चलते रिलेशनशिप मैनेजर को फोन करने या बैंक की शाखा आने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और ग्राहकों को समय एवं कामकाज की काफी बचत होगी। एसएमई बैंक दरअसल बैंक आपकी मुट्ठी में अभियान का दूसरा चरण है जिसे बैंक के खुदरा ग्राहकों के लिए दिसंबर 2014 में वाराणसी में आरंभ किया गया था। अब इसके जरिये एचडीएफसी बैंक अपने कॉर्पोरेट ग्राहकों को डिजिटलीकरण के लाभ पहुचा रहा है जिसका आरंभ एसएमई के साथ किया गया है। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के बिजनेस बैंकिंग ग्रुप हेड असीम ध्रु ने कहा कि इससे एसएमई के बैंकिंग लेनदेन के तरीकों में काफी परिवर्तन आ जायेगा। इसके मूल में गति, सुविधा, पारदर्शिता और पूर्वानुमान योग्य होना है। उद्यमी अपनी बैंकिंग जरूरतों की चिंता किये बिना इससे बचने वाले समय का उपयोग अपने मुख्य व्यवसाय में कर सकते हैं।
एसएमई बैंक में खास क्या है ...
मौजूदा ग्राहकों के लिए यह एक संपूर्ण डिजिटल बैंकिंग अनुभव है जिसमें अपने बैंक खाते पूरा नियंत्रण उनके हाथों में रहता है। वे अब कहीं से भी इन सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। बैंक के साथ उनकी सभी क्रेडिट लाइनों और संपदाओं का विवरण एक नजर में उपलब्ध। वे लेटर ऑफ क्रेडिट बैंक गारंटी की परिपक्वता तिथि भी जान सकते हैं। चेक बुक का इस्तेमाल किये बिना भी भुगतान प्राप्त करना और भुगतान करना। लेटर ऑफ क्रेडिट बैंक गारंटी विदेशी मुद्रा में बाहरी प्रेषण (रेमिटेंस) आयात बिल का अंडर कलेक्शन एलसी अपने कार्यालय से ही करना। स्टॉक स्टेटमेंट बीमा वित्तीय विवरण आदि सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज आसानी से बैंक को अपलोड किये जा सकते हैं जिससे क्रेडिट सुविधाएं सहजता से जारी रहें।
एनालिटिक्स आधारित प्रस्ताव...
नवीकरण समापन (रिन्युअल एक्सपायरी) तिथियों के बारे में टिकर और एलर्ट जिससे एसएमई समय पर चीजें दाखिल कर सकें। ग्राहक की ओर से शुरू किये गये हर लेनदेन के अनुरोध पर एक क्यूआर कोड भेजा जाता है जिसे सुरक्षित (सेव) करके रखा जा सकता है और उस अनुरोध की स्थिति जानने के लिए उस कोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो। ग्राहक किसी आकस्मिक व्यावसायिक जरूरत के चलते और एनालिटिक्स के आधार पर मौसमी अतिरिक्त सीमाओं की मांग कर सकते हैं और लगभग तत्काल ही उनके खाते में पैसा जमा हो सकता है।
बैंक ने लेनदेन को ऑन लाइन और संबंधों को ऑफ लाइन बनाया है, जिससे इन डिजिटल सेवाओं के अतिरिक्त भी रिलेशनशिप मैनेजर ग्राहकों को सेवां देना जारी रखेंगे।
24 घंटे में मिलेगा जवाब...
एक महीने के अंदर बैंक इस पेशकश को नये ग्राहकों के लिए भी शुरू कर देगा। वे केवल तीन मूलभूत दस्तावेजों को अपलोड करके ऋण सुविधाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। बैंक लगभग 24 घंटों में एक सैद्धांतिक निर्णय के साथ अपना जवाब देगा।